देखें राजीव गांधी की रेयर तस्वीरें और जानें उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

By संदीप दाहिमा | Published: August 20, 2018 07:35 AM2018-08-20T07:35:46+5:302018-08-20T07:35:46+5:30

Next

राजीव गांधी का जन्म इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े बेटे के रूप में 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनके नाना जवाहरलाल नेहरू देश के पहले पहले प्रधानमंत्री थे।

राजीव की शुरुआती पढ़ाई लिखाई देहरादून के मशहूर दून स्कूल में हुई थी। राजीव ने 1965 में ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के इम्पीरियल कॉलेज से इंजीनियरिंग की।

लंदन में ही सोनिया से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने 1968 में परंपरागत तरीके से शादी कर ली।

सोनिया और राजीव के एक बेटा राहुल गांधी और एक बेटी प्रियंका गांधी हैं।

भारत लौटने के बाद राजीव गांधी ने कमर्शियल पायलेट का लाइसेंस हासिल किया। 1968 में कमर्शियल पायलट के तौर पर नौकरी करने लगे।

छोटे भाई संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। संजय की मौत के बाद राजीव ने माँ इंदिरा गांधी की मदद के लिए राजनीति में कदम रखा।

राजीव गांधी जून 1981 में अमेठी लोक सभा उप-चुनाव में जीत हासिल कर संसद पहुँचे।

31 अक्टूबर 1984 को माँ इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उसी दिन 40 वर्षीय राजीव ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

दिसंबर 1984 में हुए लोक सभा चुनाव में राजीव के नेतृत्व में कांग्रेस ने अकेले दम पर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 508 में से रिकॉर्ड 401 सीटें हासिल कीं।

1989 में बोफोर्स घोटाले को लेकर आरोपों के बीच हुए आम चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई।

21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में चुनावी सभा के दौरान एक आत्मघाती महिला हमलावर ने राजीव की हत्या कर दी।

राजीव गांधी को 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।