लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी, राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 8, 2022 01:30 PM2022-11-08T13:30:55+5:302022-11-08T13:30:55+5:30

Next

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज 95 साल के हो गए। (फोटो: Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनको जन्मदिन की बधाई दी। (फोटो: Twitter/ANI)

पीएम मोदी के अलावा राजनाथ सिंह भी आडवाणी के घर पहुंचे। (फोटो: Twitter)

पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर रहे। (फोटो: Twitter)

इस दौरान पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया। (फोटो: Twitter/ANI)

लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। पाकिस्तान के कराची में उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई की। जब वह 14 साल के थे तभी संघ से जुड़ गए थे। (फोटो: Twitter/ANI)