11/7 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट तस्वीरें: 11 मिनट में हुए थे 7 ब्लास्ट, 100 से ज्यादा हुई थीं मौतें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 11, 2018 11:20 AM2018-07-11T11:20:30+5:302018-07-11T11:20:30+5:30

Next

11 जुलाई 2006। शाम को 6.20 बजे का वक्त था। मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में भीड़ चरम पर थी। लोग ऑफिस से घरों को लौट रहे थे।

चर्चगेट से बोरीवली जा रही वेस्टर्न रेलवे की एक लोकल ट्रेन खार स्टेशन पार गई थी। सांता क्रूज स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक धमाका हुआ।

और अगले 10 मिनट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन में 6 और धमाके हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 189 लोगों की मौत हो गई और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी धमाके प्रेशर कूकर बम से किए गए थे।

इन जगहों पर हुए बम धमाकेः- खार और सांता क्रूज स्टेशन के बीच, बांद्रा-खार रोड, जोगेश्वरी-माहिम जंक्शन, मीरा रोड-भायंदर स्टेशन, मटुंगा, माहिम जंक्शन, बोरिवली

इन धमाकों में कई गिरफ्तारियां हुई जिसमें 12 लोगों को दोषी पाया गया। एक आरोपी निर्दोष साबित हुआ और उसे बरी कर दिया गया। इन धमाकों के पीछे मुख्य साजिशकर्ता फैसल शेख और आसिफ खान माने गए।