मुंबई मैराथन में अचानक ट्रैक पर 64 साल के बुजुर्ग की हुई मौत, सात लोगों को पड़ा दिल का दौरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2020 01:27 PM2020-01-19T13:27:40+5:302020-01-19T13:27:40+5:30

Next

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार (19 जनवरी) को मुंबई मैराथन 2020 का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फायरिंग कर 17वीं मुंबई मैराथन को फ्लैग ऑफ किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के कई नेताओं के साथ ही फिल्म जगत की कई हस्तियां भी मौजूद थीं।

अभिनेता राहुल बोस भी ड्रीम रन में भाग लिया। रन के दौरान गीतकार गुलज़ार भी बच्चों के साथ मौजूद थे।

हालांकि इस दौरान एक दुखद घटना भी हुई। जिसमें एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

बॉम्बे हॉस्पिटल के पीआरओ ने बताया, 64 वर्षीय गजानन मलजलकर की आज सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

वहीं, मैराथन के दौरान सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा है, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।