चाय वाले की बेटी इंडियन एयर फोर्स में बनी फ्लाइंग ऑफिसर, छोड़ चुकी है 2 सरकारी नौकरी By सुमित राय | Published: June 22, 2020 04:15 PM 2020-06-22T16:15:42+5:30 2020-06-22T21:00:03+5:30
Next Next मध्यप्रदेश के नीमच के सुरेश गंगवाल की बेटी आंचल गंगवाल ने अपनी उपलब्धि से पिता का सिर सम्मान से ऊंचा कर दिया है।
सुरेश गंगवाल की बेटी आंचल गंगवाल इंडियन एयरफोर्स में एक फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं।
केदारनाथ त्रासदी के दौरान आंचल ने फोर्स ज्वाइन करने का फैसला किया था। उस वक्त वह 12वीं में पढ़ रही थी।
आंचल शुरू से ही मेहनती थी, पहले एमपी में उन्हें पुलिस सब इंस्पेक्टर की नौकरी मिली थी, कुछ दिन बाद उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी। फिर आंचल का चयन लेबर इंसपेक्टर के रूप में हुआ, लेकिन उनका मकसद फोर्स में जाना था। इसलिए आगे चलकर उन्होंने लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी भी छोड़ दी।
आंचल के पिता सुरेश गंगवाल आज भी मध्यप्रदेश के नीमच में चाय बेचते हैं।
बेटी की इस सफलता को देख सुरेश गंगवाल का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने बेटी की सफलता पर कहा है कि मुसीबतों से कभी घबराना नहीं चाहिए।
सुरेश गंगवाल ने चाय बेच कर ही अपने 3 बच्चों को पढ़ाया है।
सुरेश गंगवाल का बड़ा बेटा इंजीनियर है। दूसरी बेटी आंचल फ्लाइंग अफसर है, तो सबसे छोटी बेटी बी कॉम कर रही है।
आंचल गंगवाल का एयरफोर्स में चयन 7 जून 2018 को हुआ था। उस वक्त आंचल ने कहा था कि एयरफोर्स कॉम एडमिशन टेस्ट को पास करना उनके लिए आसान काम नहीं था। आंचल ने 5 बार इंटरव्यू बोर्ड का सामना किया था और असफलता हाथ लगी। छठवीं प्रयास में उन्हें सफलता मिली।
आंचल उस साल देशभर की उन 22 प्रतिभागियों में शामिल थीं, जिसका चयन इस पद के लिए हुआ था। मध्यप्रदेश से वह इकलौती थीं।