जेएनयू में पांच घंटे फैला रहा नकाबपोशों का कहर, देखिए खौफ और तनाव की तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2020 10:51 AM2020-01-06T10:51:19+5:302020-01-06T10:51:19+5:30

Next

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम सैकड़ों नकाबपोश लोग प्रवेश कर गए।

इसके बाद उन्होंने यहां छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने के साथ ही यूनिवर्सिटी की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना भी शुरू कर दिया।

जेएनयू छात्र संघ ने यह दावा किया कि इस घटना को एबीवीपी के सदस्यों ने अंजाम दिया है। वहीं, एबीवीपी ने लेफ्ट पर मारपीट का आरोप लगाया है।

इस घटना के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र व छात्रा को घायल अवस्था में एम्स में भर्ती किया गया है।

देश के प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों पर हो रहे इस हमले के विरोध में देश भर के लोग सड़कों पर उतर कर विरोध जता रहे हैं।

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को परिसर में पुलिस को बुलाना पड़ा था। पुलिस ने परिसर में फ्लैग मार्च भी किया।

सरकार की मंत्री सीतारमण ने कहा, "सरकार चाहती है कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए सुरक्षित हों।"