मुंबई: अंधेरी स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 3, 2018 09:22 AM2018-07-03T09:22:04+5:302018-07-03T09:22:56+5:30

Next

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास गोखले फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर गया है। फुटओवर ब्रिज गिरने की वजह से दो लोगों को चोटें आई हैं।

अंधेरी-विरार और अंधेरी से विले पार्ले के बीच सभी लोकल रेल सेवा रोक दी गई है। खबर के मुताबिक ये हादसा सुबह साढ़े सात बजे हुई है।

फिलहाल मौके पर मुंबई फायर बिग्रेड की चार गाड़ी मौजूद है और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की (एनडीआरएफ) टीम भी मौजूद है।

मुंबई में कल से भारी बारिश हो रही है। और फुट ओवर ब्रिज गिरने की वजह बारिश ही मानी जा रही है।

फिलहाल फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा है। माना जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से फुटओवर ब्रिज को और नुकसान पहुंच सकता है।

इस हादसे में किसी फिलहाल कोई हताहत की सूचना नहीं है।

इससे पहले भी मुंबई में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं।

पिछले साल सितंबर में मुंबई के परेल-एलफिंस्टन स्टेशन के पास बने फुट ओवरब्रिज पर भगदड़ मच गई थी।