भारत के 10 सबसे टॉप अमीर आदमी, देखिए करोड़पति की सूची

By संदीप दाहिमा | Published: September 25, 2019 06:39 PM2019-09-25T18:39:47+5:302019-09-25T18:39:47+5:30

Next

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल सबसे अमीर भारतीयों की सूची में सबसे शीर्ष पर रहे हैं। उनकी कुल निवल संपत्ति 3,80,700 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची के अनुसार लंदन स्थित एसपी हिंदुजा एवं उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

विप्रो के अजीम प्रेमजी अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,17,100 करोड़ रुपये रही है।

आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल 1,07,300 करोड़ रुपये की संपति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

94,500 करोड़ रुपये की धन संपदा के साथ गौतम अडाणी पांचवें स्थान पर रहे हैं।

उदय कोटक 88,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं।

साइरस एस पूनावाला 76,800 करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान पर हैं।

साइरस पल्लोनजी मिस्त्री 76,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं।

शापोरजी पल्लोनजी 71,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं।

आखिर में 71,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी दसवें स्थान पर रहे हैं।