गूगल 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, सीईओ पिचाई ने मांगी माफी

By संदीप दाहिमा | Published: January 20, 2023 08:14 PM2023-01-20T20:14:22+5:302023-01-20T20:23:51+5:30

Next

प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल दुनियाभर में 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने शुक्रावर को यह घोषणा की। (फोटो- इंस्टाग्राम)

कर्मियों को भेजे ईमेल में भारतीय मूल के सीईओ पिचाई ने कहा, ''मैं आपसे एक मुश्किल खबर साझा कर रहा हूं। हमने कंपनी में लगभग 12,000 पद कम करने का फैसला किया है।'' पिचाई ने कहा कि गूगल में कर्मचारियों को निकालने का फैसला संचालन की कठोर समीक्षा करने के बाद किया गया। (फोटो- इंस्टाग्राम)

उन्होंने कहा कि नौकरियां अल्फाबेट, उत्पाद क्षेत्रों, संचालन, विभिन्न स्तरों और क्षेत्रों में कम की जा रही हैं। पिचाई ने कहा कि कंपनी ने पिछले दो साल में उल्लेखनीय वृद्धि के दौर में नियुक्तियां की थीं लेकिन आर्थिक रूप से तब की परिस्थितियां आज से अलग थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

प्रौद्योगिकी कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान तेजी से विस्तार किया था।