डोनाल्ड और मेलानिया ट्रम्प ने इस अंदाज में आगरा से ली विदाई, अब पहुंचे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 24, 2020 08:56 PM2020-02-24T20:56:10+5:302020-02-24T20:56:10+5:30

Next

पत्‍नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथ अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ताज के दीदार के बाद आगरा से विदा हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ताजमहल की तस्वीर भेंट की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प अब आगरा से दिल्ली पहुंच गए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की।