Congress President Election: दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लिया नामांकन फॉर्म, कल दाखिल करेंगे नामांकन

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 29, 2022 06:14 PM2022-09-29T18:14:12+5:302022-09-29T18:18:19+5:30

Next

राजस्थान कांग्रेस में कलह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म लिया है और वह कल नामांकन दाखिल करेंगे। (फोटो: Twitter/ANI)

दिग्विजय सिंह ने शशि थरूर के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। (फोटो: Twitter/ANI)

शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि, "आज दोपहर दिग्विजय सिंह मिलने के लिए आए. मैं हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं. हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि हमारी लड़ाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं बल्कि सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है. हम दोनों बस इतना चाहते हैं कि कोई भी जीते, जीत कांग्रेस की होगी." । (फोटो: Twitter/ANI)

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. मतदान 17 अक्टूबर को होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। (फोटो: Twitter/ANI)