कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा खोला गया, ताजमहल ओपन नहीं, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 6, 2020 06:27 PM2020-07-06T18:27:51+5:302020-07-06T18:34:47+5:30

Next

दिल्ली में देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक आज से लोगों के लिए खुल गए। इसके लिए राजधानी में स्थित हुमायूँ का मकबरा में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है, यहां सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निशान बनाए गए हैं।

कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और दिल्ली में केंद्र द्वारा संरक्षित अन्य स्मारकों को सोमवार को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया। ये स्मारक कोविड-19 महामारी के कारण लगभग तीन महीने से बंद थे।

देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक आज से लोगों के लिए खोले जा रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए आगरा ज़िला प्रशासन ने अभी ताजमहल को बंद रखने का फैसला किया है।

आगरा फोर्ट और एत्माद-उद-दौला के बफर ज़ोन में होने के कारण ज़िला प्रशासन ने अगले आदेश तक इन्हें बंद रखने का फैसला किया है। देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के तहत आने वाले स्मारक आज से लोगों के लिए खुल गए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इन ऐतिहासिक स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने और सैनिटाइजेशन उपायों समेत सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा।

मास्क पहनना अनिवार्य होगा और किसी को भी इसे पहने बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में 173 स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के द्वारा संरक्षित किये जाते हैं।

इसमें लाल किला, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, सफदरजंग का मकबरा, पुराना किला, तुगलकाबाद किला और फिरोज शाह कोटला आदि शामिल हैं। ताजमहल बंद है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों को संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लोगों के लिए फिर से खोला जा रहा है। हालांकि, लाल किला, जो आम दिनों में हर सोमवार को बंद रहता है, आज बंद रहेगा।’’