चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि: जहाज के पेंटर के तौर पर किया था काम, जानिए अनजाने फैक्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 27, 2018 02:53 PM2018-02-27T14:53:24+5:302018-02-27T14:53:24+5:30

Next

23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश भाबरा में चंद्रशेखर तिवारी का जन्म हुआ।

पिता सीताराम तिवारी और मां जगरानी देवी की इकलौती संतान थे चंद्रशेखर। किशोर अवस्था में उन्हें अपने जीवन के उद्देश्य की तलाश थी।

चंद्रशेखर आजाद के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि मुख्यधारा की कांग्रेस पार्टी भी क्रांतिकारियों के विचारों को समझे।

उन्होंने मोतीलाल नेहरू और जवाहर लाल नेहरू से मुलाकात करने का फैसला किया।

27 फरवरी 1931 की सुबह वो इलाहाबाद के आनंद भवन पहुंच गए जहां जवाहर लाल नेहरू का आवास था।

आजाद के मुलाकात का जिक्र नेहरू ने अपनी जीवनी में भी किया है।

वें जानना चाहते थे क्रांतिकारियों पर जो राष्ट्रद्रोह के मुकदमे चल रहे हैं वो आजादी के बाद भी चलते रहेंगे या खत्म कर दिए जाएंगे।

दोनों के तेवरों में तल्खी थी। कहा जाता है कि नेहरू ने कहा कि आजादी के बाद भी इन लोगों को मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

आजाद इस इस देश की मिट्टी से लड़ते हुए इस देश की मिट्टी में शहीद हो गए।