Bakrid 2020: देशभर में मनाई जा रही बकरीद, दिल्ली की जामा मस्जिद में ऐसे अदा की गई ईद की नमाज, देखें तस्वीरें

By स्वाति सिंह | Published: August 1, 2020 08:21 AM2020-08-01T08:21:40+5:302020-08-01T08:21:40+5:30

Next

देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में लोगों ने शनिवार सुबह नमाज अदा की।

दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज अदा की गई।

कोरोना संकट के चलते जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से बार बार मस्जिद प्रसाशन ने दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील की।

जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश दिया।

हालांकि जामा मस्जिद में नमाज के दौरान मिलीजुली तस्वीरें देखने को मिलीं।

कोरोना संकट में कुछ नमाजी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए तो वहीं कुछ इसका उल्लंघन करते भी नजर आए।

मस्जिद में आगे बैठे लोग तो दूरी बना कर नमाज अदा कर रहे थे। लेकिन पीछे बैठे लोग बेहद नजदीक बैठकर नमाज अदा करते दिखे।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने निवास पर ईद कि नमाज अदा की।

बता दें कि ईद-उल फितर के बाद ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है।

द-उल फितर पर शीर खुरमा बनाने का रिवाज है, जबकि ईद-उल जुहा पर बकरे या दूसरे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।

टॅग्स :बक़रीदBakrid