बर्थडे स्पेशल: मंदाकिनी, ट्रांसपरेंट साड़ी में नहाकर मचाई थी सनसनी, अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा था नाम

By ललित कुमार | Published: July 30, 2018 01:10 PM2018-07-30T13:10:56+5:302018-07-30T13:10:56+5:30

Next

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी की पूरे बॉलीवुड में नहीं बल्कि पुरे देश में चर्चा हुई थी।

इसके बाद मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

इस को मंदाकिनी के फैंस भी शायद ही जानते हों कि मंदाकिनी का असली नाम यैस्मिन जोसेफ है और वह उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं।

मंदाकिनी का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 30 जुलाई 1963 में हुआ था। मंदाकिनी का परिवार ईसाई धर्म को मानता है।

बॉलीवुड में मंदाकिनी की यात्रा बेहद छोटी रही। राजकपूर की 'राम तेरी गंगा मैली' उनकी पहली फिल्म थी। इस वक्त मंदाकिनी की उम्र 16 साल की थी।

खबरों की मानें तो मंदाकिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' साइन करने से पहले तीन फिल्ममेकर रिजेक्ट कर चुके थे।

मंदाकिनी ने 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। ठाकुर 1970, 80 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट ऐड में नजर आते थे।

2000 के बाद मंदाकिनी को बहुत कम बार ही स्पॉट किया गया है। बेटा रब्बील के निधन के बाद मानों वह कई खो सी गई हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' दोबारा में मंदाकिनी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया था।

मंदाकिनी ना ही ज्यादा कोई फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं और ना ही बॉलीवुड की किसी पार्टी में देखी जाती हैं।

मंदाकिनी ने डांस-डांस, प्यार करके देखो, तेजाब और लोहा, कहां है कानून जैसी फिल्मों में काम किया।