बर्थडे स्पेशल: 34 की हुईं पायल रोहतगी, इन तस्वीरों में उनकी दिलकश अदाएं

By ललित कुमार | Published: November 9, 2018 07:51 AM2018-11-09T07:51:41+5:302018-11-09T07:51:41+5:30

Next

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं, आइए इस खास मौके जानें उनके बारे में...

पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1984 को बंजारा हिल्स, हैदराबाद में हुआ था।

पायल के फैंस शायद ही इस बात को जानते हों कि पायल एक गुजरात बोर्ड टॉपर और एक कंप्यूटर इंजीनियर है।

पायल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से की थी प्रियंका चोपड़ा के साथ पायल ने भी मिस इंडिया में भाग लिया था।

इसके बाद पायल ने मिस इंडिया टूरिज्म के रूप में मिस वर्ल्ड टूरिज्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

साल 2002 में पायल ने मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था।

पायल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से की थी।

इसके अलावा पागल बिग बॉस सीजन 2 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। करीबन 6 साल से पायल संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं, बता दें पायल और संग्राम सिंह ने 2014 में सगाई की थी। पायल ने 'प्लान', 'रक्त', '36 चाइना टाउन' और 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।