हैप्पी बर्थडे जैकलीन फर्नांडिस: 14 साल की उम्र में होस्ट किया था पहला शो, देखें हॉट तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: August 11, 2018 12:12 PM2018-08-11T12:12:45+5:302018-08-11T12:12:45+5:30

Next

जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे आज (11 अगस्त) है। 1985 में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं।

श्रीलंका से बॉलीवुड तक आज उनका सिक्का चलता है। 2009 में 'अलादीन' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इतने सालों में और भी हॉट एंड बोल्‍ड हो गई हैं।

बचपन से ही जैकलीन का रुझान फिल्मों और अभिनय की तरफ था। इसी के चलते महज 14 साल की उम्र में उन्होंने एक कार्यक्रम को होस्ट तक किया था।

उन्होंने खुद एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं।

जैकलीन ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मॉस कम्यूनिकेशन से की। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने श्रीलंका के एक टीवी रिपोर्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और साथ में मॉडलिंग भी करने लगीं।

अपनी मॉडलिंग के चलते वह 2009 में भारत आईं। भारत आने पर जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं।

हुत कम ही फैंस को पता है कि एक्टिंग और मॉडलिंग के अलावा जैकलीन को खाना बनाना भी काफी पसंद है।

इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री कर चुकी हैं। उनकी नजर कुकिंग एक अच्‍छी थैरेपी है और श्रीलंकाई मूल की होने की वजह से उनके डायट में मछली जरूर शामिल होती है।