भोजपुरी सिनेमा की इन अदाकाराओं ने अपनी हॉट अदाओं से मचाई फैंस के बीच सनसनी

By ललित कुमार | Published: November 29, 2018 03:42 PM2018-11-29T15:42:24+5:302018-11-29T15:42:24+5:30

Next

आम्रपाली दूबे: भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दूबे काफी बड़ा नाम है, आम्रपाली इस सिनेमा में सबसे महंगी एक्ट्रेस भी मानी जाती हैं। आम्रपाली पटना से पाकिस्तान, राम लखन, आशिक आवारा, राजा बाबू जैसी कई हिट फिल्में कर चुकी हैं।

अक्षरा सिंह: भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा ने फेमस एक्टर रवि किशन की फिल्म सत्यमेव जयते से डेब्यू किया था। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा में प्राण जाई पर वचन ना जाई, धड़कन, सत्या, सरकार राज, साजन चलल ससुराल और हीरो नंबर 1 जैसी कई हिट फिल्में इस सिनेमा को दे चुकी हैं।

मोनालिसा: इस नाम को किसी की पहचान की जरूरत नहीं है, सलमान के शो बिग बॉस में जलवा दिखा चुकी मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में भी काफी एक्टिव हैं।

काजल राघवानी: फिल्म 'सुगना' से भोजपुरी सिनेमा डेब्यू करने वाली काजल को किसी जान पहचान की जरूरत नहीं है। काजल भोजपुरी सिनेमा में करीबन 50 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं।

अंजना सिंह: टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुकीं अंजना भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार मानी जाती हैं। अंजना अब तक कई फिल्मों में अपनी हॉट अदाओं का जलवा दिखा चुकी हैं।

मधु शर्मा: भोजपुरी सिनेमा में फिल्म 'एक दूजे के लिए' से डेब्यू करने के बाद मधु इस सिनेमा में अपनी हॉट अदाओं से फैंस के बीच काफी फेमस हुईं थी।

पाखी: पाखी भोजपुरी फिल्म 'गंगा' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं, आज भोजपुरी सिनेमा में पाखी काफी बड़ा और फेमस नाम हैं।

रिंकू घोष: बॉलीवुड फिल्म 'हिम्मतवाला' में रिंकू अजय देवगन के साथ भी थिरक चुकी हैं। इसके अलावा रिंकू भोजपुरी सिनेमा में भी काफी एक्टिव हैं।