Miss World 2019: मिस वर्ल्ड बनीं जमैका की टोनी एन सिंह, सभी का दिल जीत भारत की सुमन राव रहीं इस नंबर पर-देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 15, 2019 12:25 PM2019-12-15T12:25:33+5:302019-12-15T12:25:33+5:30

Next

लंदन में चल रहे मिस वर्ल्ड 2019 कॉम्पिटिशन की शनिवार को घोषणा हो गई है। इस साल मिस वर्ल्ड का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह को मिला।

इस कॉम्पिटिशन में फ्रांस की ओफिली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं और भारत की सुमन राव सेकंड रनर अप रहीं। 

मिस वर्ल्ड 2019 कॉम्पिटिशन में 120 देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने हिस्सा लिया था, जिन्हें हराकर टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम किया। यह मिस वर्ल्ड का 69वां संस्करण था।

भारत के राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने मिस वर्ल्ड 2019 कॉम्पिटिशन में तीसरे स्थान पर जगह बनाई।

सुमन राव ने जून में आयोजित मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया था। 

आपको बता दें कि 8 दिसंबर को अमेरिका के अटलांटा में आयोजित मिस यूनिवर्स 2019 कॉम्पिटिशन को साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी ने जीता था।

टॅग्स :मॉडल्सModels