जेनिफर लोपेज ने पार्टनर संग इंस्टा पर हॉट बिकीनी में तस्वीर शेयर कर फैंस को किया हैरान

By ललित कुमार | Published: March 9, 2019 03:16 PM2019-03-09T15:16:16+5:302019-03-09T15:16:16+5:30

Next

हॉलीवुड एक्ट्रेस, सिंगर, डांसर और प्रोड्यूसर जेनिफर लोपेज ने हाल ही में इंस्टा पर अपने पार्टनर एलेक्स रोड्रिगेज संग ग्रीन बिकीनी में बेहद हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर की है।

49 साल की उम्र में भी जेनिफर को इस बिकीनी तस्वीर में देख कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। यह तस्वीर जेनिफर के बॉयफ्रेंड एलेक्स ने क्लिक की है, तस्वीर में एलेक्स कैमरे की तरह देखते हुए नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार यानि 8 मार्च को दोपहर बाद जेनिफर के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक 22 लाख फैंस लाइक कर चुके हैं।

जेनिफर और एलेक्स करीबन 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, बता दें एलेक्स जेनिफर से उम्र में 6 साल छोटे हैं। एलेक्स की उम्र 43 और जेनिफर की उम्र 49 साल है।

जेनिफर का जन्म 24 जुलाई 1969 ब्रॉन्क्स शहर, न्यूयॉर्क में हुआ था उन्होंने बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत टीवी कंडे शो से की थी।

इसके बाद लोपेज फिल्म सेलिना (1997), आउट ऑफ़ साइट (1998) और एंजल आइस (2001) में नजर आईं।

लोपेज़ ने पहली शादी 22 फ़रवरी 1997 में क्यूबा में जन्मे ओजानी नोआ से की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों नहीं टिक पाई और साल 1998 में ही दोनों का तलाक हो गया था।

लोपेज़ की दूसरी शादी साल 2001 में क्रिस जड के साथ हुई और साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद लोपेज ने गायक मार्क एंथोनी से साल 2004 में शादी की और साल 2014 में दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए।