मोटापे से परेशान लोग आज से ही शुरू कर दें ये 8 योगासन, शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 9, 2019 07:46 AM2019-12-09T07:46:53+5:302019-12-09T07:46:53+5:30

Next

योगासन शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सबसे कारगर उपाय है, ऐसा माना जाता है कि योगासन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज और हार्ट डिजीज सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा होता है।

अगर जिम जाकर पसीना बहाने या तमाम तरह की डाइट लेने के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप जानुशीर्षासन के जरिये भी अपने पेट को कम कर सकते हैं।

इस योगासन को करने से पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाया जा सकता है। लीवर और पाचक ग्रंथि संबंधी परेशानियां सॉल्व हो जाती हैं।

सिद्धासन एक प्रचलित योगासन है जिसे वर्षों से तप अभ्यास के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है। इस योगासन को करने से बॉडी में लचीलापन आता है।

इस योगासन को करने से शरीर में रक्त का स्राव बढ़ता है जो कि सेक्स के दौरान इरेक्शन में मदद करता है।

जैसा कि नाम से ही जाहिर है इस योगासन को शरीर में जमा हुई अनावश्यक गैस को बाहर करने के लिए किया जाता है। इस आसन को करने से पाचन शक्ती दुरुस्त होती है और यदि कब्ज है तो उससे भी छुटकारा मिलता है।

इस आसन से हिप्स और थाइज की मसल्स का दर्द दूर होने के साथ उन्हें टोन मिलता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से इस आसन को करने से इन हिस्सों की मसल्स को मजबूती भी मिलती है।

इस आसन से आपके पैरों पर काम होता है खासकर इनर थाइज में। इससे पैरों का फैट कम होता है और मसल्स मजबूत बनती हैं। सबसे खास बात एक ही समय में दोनों पैरों का वर्कआउट हो जाता है।

इससे हिप्स पर काम होता है और उन्हें बेहतर शेप मिलती है। इससे थाइज की बहारी और आंतरिक मसल्स को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं इससे पेल्विक से लेकर पंजों तक काम आता है।