weight Loss: सिर्फ 1 हफ्ते खाएं ये चीजें घटेगा वजन और मोटापे से मिलेगा छुटकारा, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 12, 2019 07:15 AM2019-12-12T07:15:52+5:302019-12-12T07:15:52+5:30

Next

मोटापे से राहत पाने के लिए लोग जिम, योग और तरह-तरह की डाइट का सहारा ले रहे हैं। अगर जिम में पसीना बहाने या अन्य तमाम उपायों से आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

पहले दिन आप जितना चाहें उतने फल खा सकते हैं। आप तरबूज, पपीता, सेब और कीवी आदि फल खा सकते हैं। आपको दिन में 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। यदि आपको भूख लगती है, तो आप कुछ फल ले सकते हैं और अपनी लालसा को पूरा कर सकते हैं।

आपको दूसरे दिन केवल एक सब्जियों का सेवन करना होगा। आप उसे पकाकर या कच्चा खा सकते हैं। सब्जी में तेल ना डालें। जब भी आपको भूख लगती है तो आप सब्जियां ही खाएं। आप गाजर, बीन्स, खीरा, टमाटर और गोभी खा सकते हैं।

तीसरे दिन, आपका शरीर लगभग नई डाइट के लिए तैयार हो जाएगा। सब्जियां खाने के एक दिन बाद, इस दिन आप फल और सब्जियां दोनों खा सकते हैं। इससे आपको फाइबर, पोषक तत्व और प्रोटीन मिलते हैं।

इस दिन आपको 8 से 10 केले खाने चाहिए। इसके अलावा पूरे दिन में चार गिलास दूध और 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।

आपको दिन में 6 टमाटर, एक कप ब्राउन राइस और 12 से 15 गिलास पानी लेना चाहिए। अगर आप नॉन वेजेटेरियन हैं, तो आप चिकन और फिश का सेवन कर सकते हैं।

इस दिन आपको एक कप ब्राउन राइस, पकी हुई या कच्ची सब्जियां (बिना तेल के) और 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। गर आप नॉन वेजेटेरियन हैं, तो आप चिकन और फिश का सेवन कर सकते हैं।

डाइट के आखिरी दिन आप एक कप ब्राउन राइस, कोई भी सब्जी और सभी फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप खाने के बाद एक गिलास फ्रूट जूस ले सकते हैं।