फिट रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीज, वजन होगा कम, शरीर रहेगा स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Published: August 29, 2020 06:37 AM2020-08-29T06:37:53+5:302020-08-29T06:37:53+5:30

Next

साबुत अनाज फाइबर और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत हैं। इनसे वजन कम करने के साथ-साथ सेहत को कई फायदे होते हैं। सबसे बड़ी बात इन्हें खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपक फालतू चीजें खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

नट और बीज का मिश्रण वजन कम करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। फाइबर से भरपूर इन चीजों के सेवन से आप भूख महसूस नहीं करते हैं। आप लंच से पहले इन्हें खा सकते हैं। आप अपनी स्मूदी और शेक्स में चिया सीड्स और फ्लैक्ससीड्स भी डाल सकते हैं और अपने पेय को अधिक पौष्टिक बना सकते हैं।

यह सस्ते हैं और तैयार करना आसान है। अंडे प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो उन्हें वजन कम करने वालों के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। अंडे में कैलोरी भी कम होती है और इसमें मौजूद प्रोटीन आपको तृप्त रहने में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए सभी फल अच्छे हैं। कैलोरी में कम, पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर, फलों में स्वस्थ एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। कभी-कभी फल आपके शरीर को एक ही समय में पोषक तत्व प्रदान करके आपके मीठा खाने की लालसा को कम करते हैं। ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में फल का सेवन न करें।

आप बचपन से यह सुनते आ रहे हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियां सुपर हेल्दी होती हैं। गोभी, पालक और अन्य जैसी सब्जियां फाइबर और पोषक तत्वों से भरी होती हैं। वे आपको एक ही समय में पूर्ण और हाइड्रेटेड रखते हैं।