Weight Loss: मोटापे से परेशान हैं तो खाएं ये चीजें, तेजी से कम होगा वजन

By संदीप दाहिमा | Published: February 19, 2021 09:46 PM2021-02-19T21:46:15+5:302021-02-19T21:55:12+5:30

Next

यदि आप अपने वजन घटाना चाहते हैं तो यह आवश्यक है कि आप बहुत सारा पानी पीएं। भरपूर पानी पीने से आप अधिक समय तक तृप्त रहते हैं और आपको अनावश्यक कैलोरी से बचने में मदद मिलती है। बिस्तर पर जाने से पहले 8 गिलास पानी पीने के आदी हो जाएं। आप सादा पानी पीने के बजाय नींबू, अंगूर और संतरे का भी पानी पी सकते हैं, जो शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

मोटापा कम करने के लिए रात का खाना छोड़ना सही आदत नहीं है। बजाय इसके आप कुछ नट्स का सेवन कर सकते हैं। फाइबर, प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिज से भरपूर, नट्स आपको अधिक समय तक आपके पेट को फुल रखते हैं और इसलिए आपको वजन कम करने और पेट की चर्बी बर्न करने में मदद करते हैं।

यदि आप रात भर अपने पेट को पतला रखना चाहते हैं, तो यह आवश्यक है कि आप हल्का भोजन करें और ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें जो ब्लोटिंग को बढ़ावा देते हैं। वजन कम करने के मामले में फल आपके सबसे अच्छा दोस्त हैं। सेब जैसे फल स्वस्थ फ्लेवोनोइड और फाइबर से भरे होते हैं जो पेट की चर्बी को जलाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, यदि आप अपने पेट में बदलाव देखना चाहते हैं, तो आप ताजे फलों का सेवन करें।

सोने से पहले पूरी तरह से भोजन से बचना आपके वजन घटाने के लक्ष्यों के लिए बुरा हो सकता है। बिस्तर पर जाने से पहले आपको थोड़ा पनीर खाना चाहिए। यह न केवल पाचन-धीमा करने वाले कैसिइन प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें नींद को बढ़ावा देने वाला अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन भी होता है।

स्नान करने से अच्छी नींद आती है। अगर संभव है तो आपको हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है और मांसपेशियों को सुखद अनुभव मिलता है। इसके अलावा दिल और दिमाग भी शांत रहते हैं। इस तरह रात को नहाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज करना वजन कम करने के सबसे प्रभावी तरीका है। वजन कम करने के लिए आपको बिस्तर पर जाने से पहले हमेशा 8 से 10 मिनट सिंपल फुल-बॉडी वर्कआउट करना चाहिए। इससे कोर की मांसपेशियों पर काम होता है। यह आपको काम करने और अगले दिन दुबला होने का एहसास कराएगा।