ये लक्षण देते हैं महिलाओं के शरीर में पल रही बीमारियों के संकेत, दिखें तो तुरंत करवाएं जांच

By स्वाति सिंह | Published: October 29, 2018 08:26 AM2018-10-29T08:26:56+5:302018-10-29T08:26:56+5:30

Next

अनियमित माहवारी के चलते दर्द की भी परेशान बनी रहती हैं ऐसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना बेहद जरूरी होता है।

अगर आपकी आंत में होने वाले दर्द से परेशान हैं तो ये पेल्विक फ्लोर की समस्या हो सकती है।

सीने पर होने वाली सूजन या गांठ को अनदेखा ना करें. कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।हालांकि इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, सभी प्रकार के गांठ कैंसर नहीं होती। लेकिन फिर भी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में होने वाला दर्द अगर बहुत यह तेज तो पीसीओडी यानी ओवरी में गांठ की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत जांच करवाएं।

गुप्तांगों को साफ रखने के लिए प्रकृति ने डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया को बनाया है। लेकिन अगर व्हाइट डिस्चार्ज का रंग पीला, ग्रे या हरा है और उससे बदबू आती है, तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।

मुंहासों का बढ़ने का कारण वजन का अचानक घटना या बढ़ना हो सकता है।

वैजाइना में खुजली या जलन को कभी अनदेखा न करें। ये यूटीआई या एसटीडी के लक्षण हो सकते हैं।