सोते समय आप भी तो नहीं करते ये 6 गलतियां, सुधर जाएं वरना पड़ सकता है पछताना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 16, 2019 07:06 AM2019-12-16T07:06:36+5:302019-12-16T07:06:36+5:30

Next

स्वस्थ रहने के लिए बेहतर नींद बेहद जरूरी है। बेहतर नींद और बेहतर स्वास्थ्य आपके सोने के तरीके पर भी निर्भर करता है। सही तरीके से नहीं सोने पर आपकी नींद टूट सकती है। वैसे कोई भी इंसान रातभर एक ही पोजीशन में नहीं सो सकता। कभी वह सीधे पीठ के बल सोता है, तो कभी उल्टा होकर पेट के बल। कभी राइट तो कभी लेफ्ट साइड करवट लेकर। ऐसा भी माना जाता है कि अगर सोने का तरीका सही हो, तो न सिर्फ आप गहरी नींद ले पाते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचे रह रह सकते हैं।  

सेहत पर इस बात का बहुत प्रभाव पड़ता है कि सोते समय आप ज्यादातर किस करवट सोते हैं। जब हम रातभर सोते हैं तो भी पाचन तंत्र सक्रिय रहता है और  ऐसा माना जाता है कि लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने से पाचन शक्ति बेहतर बनी रहती है और खाने का पाचन सही ढंग से होता है। इतना ही नहीं, इस पोजीशन में सोने से कब्ज और बदहजमी जैसे रोगों से बचने में मदद मिलती है। जबकि राइट साइड करवट लेकर सोने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है।

हेल्थलाइनके अनुसार, पेट के बल सोने से आपको खर्राटे और स्लीप एपनिया की समस्या हो सकती है। इस पोजीशन में सोने से आपकी पीठ और गर्दन में भी दर्द हो सकता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको अपनी नींद की स्थिति के बारे में विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए और आप पेट के बल सोने से बचें।

लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने से भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से पंहुच जाता है, इसलिए पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। इसका कारण यह है कि इस पोजीशन में सोने से पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की बजाय नीचे जाता है, जिससे एसिडिटी नही होती है।

कुछ लोगों को लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने में परेशानी आती है या उन्हें हृदय पर दबाव महसूस होता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह ले लेना चाहिए। यदि कोई विशेष समस्या नहीं है, तो कोशिश करें कि इस पोजीशन में ही सोयें। इससे आपको जल्दी और गहरी नींद आ सकती है। 

वेबएमडीके अनुसार, फेटल पोजीशन में सोना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है। यह आपकी रीढ़ को आराम देता है और इससे अल्जाइमर या पार्किंसंस जैसे विकारों से बचने में भी मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इस पोजीशन में सोने से मस्तिष्क के कामकाज को भी बढ़ावा मिलता है। 

अगर आप हाथ ऊपर करके पीठ के बल सोते हैं, तो इससे खर्राटों की समस्या हो सकती है। जाहिर है खर्राटे आपके पास में सोने वाले व्यक्ति को परेशान करने के साथ आपकी नींद को बाधित कर सकते हैं। इससे कैरोटिड धमनी के साथ मोटा होना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो आपके मस्तिष्क, चेहरे और गर्दन को रक्त की आपूर्ति करता है।