Summer Health Tips: तपती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये 5 मीठे फल, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

By संदीप दाहिमा | Published: June 1, 2020 06:15 PM2020-06-01T18:15:08+5:302020-06-01T18:15:08+5:30

Next

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको न केवल इस भीषण गर्मी से बचाने में सहायक हैं बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाकर वायरस से लड़ने में भी सक्षम हैं। शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना इनका सेवन करना चाहिए।

मौसमी और संतरा, एक ऐसे फल है जिसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं और इनके सेवन से सेहत को भी फायदा होता है। गर्मियों में बड़े चाव से लोग मौसम्बी खाते हैं और इसका जूस भी पीते हैं। मौसम्बी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत बनती है, कब्ज से राहत मिलती है और ये फल वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

तरबूज खाना कई बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है, हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। तरबूज में प्रोटीन, कई तरह के विटामिन्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, तांबे, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है।

आम में फाइबर, पोटेशियम, मैग्निशियम, विटामिन बी-6, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है, गर्मियों में प्रतिदिन आम के सेवन से न सिर्फ शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर बीमारियों से लड़ने में मदद भी करता है।

सेब सबसे ज्यादा पापुलर फलों में शामिल है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूजी देते हैं जिससे शरीर को भूख का एहसास नहीं होता है और वजन तेजी से घटता है। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को सही करते हैं।

खरबूज एक ऐसा फल है जिसमें 95 पानी होता है और गर्मियों में लोग इसे खाना ज्‍यादा पसंद करते हैं। ये फल शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता बल्कि यह काफी हेल्‍दी भी होता है। खरबूज में शुगर के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, कैलोरी, विटामिन ए, बी और सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है।