चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स को दूर करेंगी ये 8 चीजें By संदीप दाहिमा | Published: September 3, 2020 06:19 AM 2020-09-03T06:19:45+5:30 2020-09-03T06:19:45+5:30
Next Next अंडा त्वचा को पोषण देने का काम करता है। अंडे के प्रयोग से चेहरे की रंगत में निखार आता है। इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से में एक चम्मच सेब का पेस्ट मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल, दो चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स व काले दाग धब्बे दूर हो जाएंगे और आपके चेहरे की रंगत में निखार आएगा।
अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो स्ट्रॉबेरी को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद व नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसको अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में तीन बार प्रयोग करने से पिगमेंटेशन समस्या दूर हो जाएगी।
अपने चेहरे के रंग को गोरा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा दही ले। अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिलावट को अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
अगर आप अपने रंग को गोरा करना चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह नाश्ते में एक गिलास गाजर का जूस पिए। गाजर के जूस में भरपूर मात्रा में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के खून को साफ और शुद्ध बनाने का कार्य करते हैं।
ऑयली स्किन और नार्मल स्किन के लोगों को संतरे के छिलके से बना फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने के लिए संतरे के छिलके को उतार कर इसे तेज धूप में सूखा ले। सुखाने के बाद इससे मिक्सर ग्राइंडर की सहायता से पीस कर बारीक दानेदार पेस्ट बना ले। अब इसे किसी भी हवा बंद डिब्बे में बंद कर रख ले। इसके बाद जरूरत पड़ने पर एक चम्मच पेस्ट में हल्दी बेसन शहद मिलकर अपने चहरे पर लगायें और बेदाग निखरी त्वचा पाएं।