पुरानी कब्ज और बवासीर का रामबाण इलाज है ये 5 चीजें, आज ही ले आना घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 9, 2019 07:03 AM2019-10-09T07:03:13+5:302019-10-09T07:03:13+5:30

Next

बवासीर को आम भाषा में पाइल्स एवं अर्श रोग भी कहा जाता है। इसमें मलद्वार में असहनीय दर्द, चुभन, मस्से, घाव, जलन आदि हो जाती हैं। बवासीर होने का प्रमुख कारण है लम्बे समय तक कठोर कब्ज बना रहना। सुबह-शाम शौच न जाने या शौच जाने पर ठीक से पेट साफ न होने और काफी देर तक शौचालय में बैठने के बाद मल निकलने या जोर लगाने पर मल निकलने या जुलाब लेने पर मल की स्थिति को कब्ज होना कहते हैं।

सोआ में फाइबर की उच्‍च मात्रा होती है साथ ही इसमें कुछ फ्लैवोनोइड्स भी होते हैं जो जीवाणुनाशक के रूप में जाने जाते हैं। इसके अलावा सोआ मैग्‍नीशियम जैसे खनिज पदार्थों का स्रोत होता है। यदि आपको पेट से संबंधित किसी प्रकार की बीमारी जैसे दस्‍त, कब्‍ज, पेट दर्द, बवासीर आदि है तो यह आपकी मदद कर सकता है।  

अमरूद में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह बवासीर और कब्ज जैसी बीमारियों से बचाता है जो की गर्भावस्था के दौरान अक्सर हो जाती हैं। यह फल पेट मे घुट्टी की तरह काम करता है और पाचन क्रिया में आने वाली तकलीफों को दूर करता है। इस दौरान महिलाओं की पाचन क्रिया का सही होना बहुत आवश्यक होता है जिसमे यह फल सहायक होता है।

पपीते को एक लैक्सेटिव के रूप में जाना जाता है, जो मल त्याग में सुधार करने और कब्ज़ से राहत दिलाने में सहायक है। इसके पत्तों का रस पीने से भी पेट संबंधी परेशानियों से बचने में मदद मिलती है। 

इसके लिए जिमीकंद को भूनकर पीसकर दही के साथ प्रतिदिन सेवन करने करना चाहिए। इससे बवासीर में खून का गिरना बंद हो जाता है। जिमीकंद के सेवन से पेट के कीड़े भी मरते हैं और कब्ज से राहत मिलती है।

एक चम्मच कैस्टर ऑयल लें और उसे पेट के चारों तरफ लगाएं और नाभि के चारो तरफ ज्यादा लगाएं। ऐसा दिन में 2 बार करें। इससे मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है और मल आसानी से निकल जाएगा।

डॉक्टर बवासीर का इलाज करने के लिए गर्म पानी के सेक को सबसे बेहतर उपाय मानते हैं। इसके लिए आपको बीटाडीन लिक्विड लेना चाहिए। यह एक एंटीबायोटिक लिक्विड है। सबसे पहले एक बाथ टब में गर्म पानी भर लें। इसके बाद उसमें एक ढक्कन बीटाडीन लिक्विड डालें और उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।