Pics: सुबह नाश्ते में पापुलर ये 5 चीजें हैं सेहत के लिए बेहद खतरनाक, हमेशा करें परहेज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 17, 2018 07:23 AM2018-07-17T07:23:59+5:302018-07-17T07:23:59+5:30

Next

सुबह के समय कोई भी मीठी चीज अच्छी नहीं होती। सुबह के दौरान अधिक मीठा खाने से शुगर लेवल पर असर पड़ता है।

अनाज खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन सुबह के समय किसी भी तरह का अनाज खाना सही नहीं होता है। दरअसल अधिकतर अनाज में ग्लूटेन नाम का पदार्थ होता है जिसमें शुगर की मात्रा बहुत होती है।

ब्रेड और जैम दोनों में ही फैट और शुगर की मात्रा बहुत होती है। इन दोनों का असर खून पर ठीक नहीं होता। ब्रेड के साथ अंडे खा लेना भी अच्छा रहता है लेकिन ब्रेड के साथ जैम स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।

अमूमन मीट जब कभी भी अधिक मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन सुबह के समय यह बिल्कुल अच्छा नहीं होता है।

फ्रूट जूस वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह के समय जूस पीना सही विचार नहीं है। दरअसल जूस में कई तरह के एसिड होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं।