सर्दियों के लिए बेस्ट नाश्ता है दलिया, डायबिटीज, मोटापा, फ्लू जैसे रोगों में होता है बड़ा फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2018 04:19 PM2018-12-03T16:19:19+5:302018-12-03T16:19:19+5:30

Next

दलिया के बारे में आमतौर लोगों की राय यह है कि यह बीमारों का ही भोजन है। आपको बता दें कि एक ऐसा फूड है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है। अगर आप ह्र्दय के कार्यो में सुधार लाना चाहते हैं तो रोजाना एक कटोरा दलिया का सेवन करें। दलिया विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें लो कैलोरी और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। दलिया में कैलोरी की मात्रा बहुत कम है। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए भी दलिया बेहद लाभकारी है। चलिए जानते हैं सर्दियों में रोजाना सुबह दलिया खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) वजन कम करने में सहायक: अगर आपको वजन कम करना है और बहुत समय से कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अब दलिया का सेवन करना चाहिए। इससे आपका वजन कम होता है। ये आपके स्वास्थ के लिए काफी अच्छी होती है।

2) सर्दी-जुकाम, फ्लू से रखता है दूर: अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो हो सकता है ऐसा कमजोर इम्युनिटी सिस्टम की वजह से हो। इसलिए आपको दलिया का सेवन करना चाहिए इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है।

3) पाचन रहता है दुरुस्त: आपको दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा पाचन संबंधी है। अगर आप नियमित रूप से दलिया खाते हैं तो आपका पेट सही रहता है। इसे खाने से आपको गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।

4) डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर: आपको अगर शुगर है तो आपके लिए दलिया का सेवन करना काफी अच्छा होता है। इससे आपको डायबिटीज लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने के लिए आप इसका सेवन जरूर करें।

5) हड्डियों को बनता है मजबूत: अगर आपकी हड्डियों में दर्द होता है या वो कमजोर हो रही है तो आपको इन्हें मजबूत करने के लिए नियमित रूप से दलिया खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

6) दिल को रखता है स्वस्थ: दिल के लिए दलिया एक बहुत ही गुणकारी चीज है। इसको खाने से आपको दिल की समस्याएं नहीं होती है। अगर आप दिल के मरीज नहीं भी हैं, तो भी आपको इसका सेवन करना चाहिए। आपके लिए अच्छा है।

7) कैंसर से करता है बचाव: आपको बता दें कि दलिया का सेवन ना सिर्फ छोटी समस्याओं बल्कि बड़ी समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप इसका सेवन करते है तो आपको कैंसर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।