चीनी का ज्यादा सेवन शरीर के लिए बन सकता है खतरा, ये 12 लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2018 07:44 AM2018-12-04T07:44:11+5:302018-12-04T07:44:11+5:30

Next

कुछ लोग मीठा खाने के शौक़ीन होते हैं। खुशी बड़ी हो या छोटी, उसे सेलिब्रेट करने के लिए मीठा खाने के बहाने ढूंढते हैं। ऐसे लोगों को चॉकलेट, मिठाईयों, पेस्ट्री जैसी हाई शुगर वाली चीजों का क्रेज होता है। लेकिन इतनी मीठी चीजें अधिक मात्रा में खाने से उनका शरीर भी रियेक्ट करने लगता है। आइए आपको बताते हैं 10 ऐसे संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आप जरूरत से ज्यादा मीठा खा रहे हैं और आपको बेहतर सेहत के लिए अपनी इस बुरी आदत पर काबू पा लेना चाहिए।

1. बार बार भूख लगना: बॉडी को एनर्जी बनाए रखने के लिए ग्लूकोस की सख्त जरूरत होती है लेकिन अधिक मीठा खाने से यह ग्लूकोस ब्लड सेल्स तक आसानी से पहुंचता नहीं है। जिसकी वजह से एनर्जी कम रहती है और बार बार कुछ खाने की इच्छा होने लगती है।

2. थकावट: थोड़ा ही काम करने के बाद थकावट महसूस करना। पूरी रात सोने के बाद भी सुबह उठने पर थकावट लगता। बॉडी में निरंतर कमजोरी का एहसास। यह तभी होता है जब लोग जरूरत से अधिक मीठे का सेवन करते हैं और उन चीजों को खाना भूल जाते हैं जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है।

3. पानी की अधिक प्यास लगना: बॉडी को अगर आवश्यक तरल पदार्थ हासिल ना हों तो मुंह अन्दर से हमेशा सूखा सूखा रहता है और बार बार प्यास लगती है। इससे बचने के लिए बिना चीनी वाला जूस या चाय लें। तभी आप इस प्रॉब्लम को बैलेंस कर पाएंगे।

4. अचानक वजन गिरना: अधिक मीठा खाने से वजन बढ़ता है ये बात तो सभी कहते हैं लेकिन मीठा खाने से वजन घटता भी है, यह एक ऐसा पॉइंट है जिससे लोग अनजान हैं। जब बॉडी को केवल मीठा मिलेगा और ग्लूकोस, आवश्यक तरल पदार्थों जैसी चीजें नहीं मिलेंगी तो कम एनर्जी की वजह से अचानक वजन गिरता है।

5. ऐसी बीमारियां: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शंस (यूटीआई) जैसे गंभीर रोग चीनी का अधिक सेवन करने की वजह से भी होता है। महिलाओं में अक्सर मीठे का अधिक सेवन करना ही UTI होने का कारण बनता है।

6. रूखी त्वचा: आपकी त्वचा का अचानक बदलना, ऑयली से नार्मल और फिर नार्मल से कुछ ही दिनों में ड्राई हो जाना, यह भी चीनी का अधिक सेवन करने का संकेत है। इससे बचने के लिए आपको तुरंत अपनी डायट में मीठे को कम कर देना चाहिए और चाय, दूध, जूस जैसे तरल पदार्थों में मीठा बिलकुल नहीं लेना चाहिए।

7. काम में मन ना लगना: ऑफिस का काम हो या घर का, या फिर पढ़ाई-लिखाई, किसी भी कम में मन ना लगना यह संकेत है कि आपकी डायट गलत है। अधिक चीनी खाने से एकाग्रता में कमी आने लगती है। इससे आपको बचना चाहिए।

8. आंखों का धुंधलापन: जिन लोगों की आंखें पहले से कमजोर हैं उन्हें शायद इस संकेत को पहचानने में दिक्कत होगी लेकिन अगर आपकी आंखों की रोशनी परफेक्ट थी लेकिन अचानक कुछ दिनों से आपको धुंधलापन महसूस होता है तो यह संकेत है कि आप अधिक चीनी खा रहे हैं।

9. जख्मों का जल्दी ना भरना: चीनी का अधिक सेवन करने से शरीर का नाड़ियों को नुकसान होता है। ऐसे में अगर चोट लग जाए, जख्म बन जाए या फिर बॉडी में कहीं सूजन हो जाए तो उसे सही होने में नार्मल से अधिक समय लगता है।

10. चिड़चिड़ापन: कुछ दिनों से अगर आपको अचानक ही छोटी से छोटी बात पर गुस्सा आ रहा है, चिड़चिड़ाहट हो रही है और आप इससे जल्दी छुटकारा पाने में भी असमर्थ हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपनी डायट में जरूरत से ज्यादा चीनी ले रहे हैं।

11. नपुंसकता: चीनी का अधिक सेवन करने से हार्मोंस पर भी बुरा असर पड़ता है। जिस वजह से ना केवल आपकी बॉडी इसके निगेटिव प्रभाव को झेलती है बल्कि साथ ही बेड पर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा परफॉर्म करने में भी असफल होते हैं।

12. बार बार पेशाब आना: डायबिटीज रोगियों को बार बार पेशाब आने की दिक्कत होती है। क्योंकि उनकी बॉडी में ग्लूकोस की बजाय शुगर लेवल ज्यादा होता है। लेकिन अगर आप भी चीनी का अधिक सेवन करते हैं तो आपको भी हर 15 या 20 मिनट में वाशरूम जाने का मन होगा।