दही के साथ इन चीजों के सेवन से होता है दोहरा लाभ, मोटापे और कब्ज से मिलेगी मुक्ति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 8, 2018 11:52 AM2018-06-08T11:52:59+5:302018-06-08T11:52:59+5:30

Next

मुंह में छाले हों यो दांत की कोई समस्या हो उससे निजात पाने के लिए आप दही के साथ अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।

दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा बाल झड़ने की समस्या के लिए भी ये कारगर उपाय है।

दही में उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। दही में ओट्स मिलाकर खाने से ये फायदा दोगुना हो

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आपके लिए दही में जीरा मिलाकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे वजन कम होता है।