ये 5 फल इन 10 रोगों से करते हैं बचाव, खून की कमी दूर करने के लिए खाएँ ये फल By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 28, 2018 08:02 AM 2018-08-28T08:02:51+5:30 2018-08-28T08:02:51+5:30
Next Next हरे सेब में लाल सेब की उलना में कम शुगर और ज्यादा फाइबर होता है। इससे आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने, फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना 21 फीसदी कम करने, बढ़ती उम्र के असर को रोकने, खून के थक्के से बचने, हड्डियों को मजबूत बनाने और मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है।
शरीफा शरीफा एक ऐसा फल है जिसमें वजन बढ़ाने की क्षमता भरपूर होती है। इसमें नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। विटामिन सी में शरीर की रोगों से लड़ने वाली शक्ति यानी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने की क्षमता होती है। यह एनर्जी का बेहतर स्रोत है और इसके सेवन से थकावट और मांसपेशियों की कमजोरी से राहत मिलती है।
इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
नाशपाती में मौजूद खनिज, विटामिन और आर्गेनिक कंपाउंड सामग्री स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसमें घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे कि सेहत और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। नाशपाती में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं।
एक शोध के अनुसार अमरूद की पत्तियां अल्फा-ग्लूकोसाइडिस एंजाइम की क्रिया द्वारा रक्त शर्करा को कम करती है। दूसरी तरफ सुक्रोज और लैक्टोज को सोखने से शरीर को रोकती है जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए अमरूद के पत्तों का चूर्ण लाभदायक होता है।