तस्वीरें: गुड़ खाने के इन 7 चमत्कारी फायदों को जानकर उड़ जाएंगे होश By ललित कुमार | Published: November 21, 2018 10:23 AM 2018-11-21T10:23:20+5:30 2018-11-21T10:23:20+5:30
Next Next सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान सर्दी, खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ में फाइबर तथा कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा गुड़ पाचन के लिए भी बेहतर चीज है। एक्सपर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति रोजाना 5 से 10 ग्राम गुड़ खा सकता है। चलिए जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे।
सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम आम समस्या है। इन रोगों से आपका रोजाना का कामकाज प्रभावित होता है। इनसे राहत पाने के लिए आपको गुड़ खा सकते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ठंड के दिनों में इसका रोज सेवन करने से खांसी और जुकाम होने की संभावना कम हो जाती है।
सर्दी के मौसम में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है जिससे आपको दिल संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से भी ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में सर्दी में गुड़ के नियमित सेवन से बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है।
ठंड के मौसम में गला सबसे अधिक प्रभावित होता है। इसके अलावा ठंडी हवाओं की वजह से फेफड़ों में संक्रमण का भी खतरा होता है। इन दिनों कुछ शहरों में हवा जहरीली बनी हुई है जिसके वजह से गले और फेफड़ों की शिकायतें बढ़ रही हैं। इनसे आपको बचाने के लिए गुड़ बेहद मददगार साबित होता है।
सर्दियों में अधिक खाने और जंक फूड का सेवन बढ़ाने से लोगों का पाचन तंत्र हमेशा खराब रहता है। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए गुड़ रामबाण की तरह है। भोजन करने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
गुड़ में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। ऐसे में गुड़ के नियमित सेवन से शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से शरीर में खून साफ होता है और हीमाग्लोबिन बढ़ता है। गुड़ में पाए जाने वाले खनिज पदार्थ और पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक हैं।
दिनभर काम की वजह से थकान होना आम है। थकान दूर करने के लिए आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह जल्दी पच जाता है और इससे शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है।
सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या सबसे आम है। जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए आपको रोजाना गुड़ की चाय पीनी चाहिए। सर्दियों में गुड़ और अदरक की चाय पीने से आपको जोड़ों के गंभीर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।