इन 5 घरेलु नुस्खों को आजमाएं, डेंगू मलेरिया के मच्छरों से छुटकारा पाएं

By ललित कुमार | Published: September 29, 2018 03:36 PM2018-09-29T15:36:16+5:302018-09-29T15:36:16+5:30

Next

डेंगू मलेरिया के मच्छरों का प्रकोप इन दिनों शुरू हो गया है, इन बिमारियों की चपेट में आने के बाद में सिर्फ पछताना रह जाता है, लेकिन आज हम ऐसे ही कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अजमानें के बाद इनके काटने से बच सकते हैं...

नीम का तेल सिर्फ मच्छरों को भागने में ही नहीं बल्कि और भी कई चीजों में लाभकारी होता है, लेकिन मच्छरों से बचने के लिए आप नारियल के तेल में नीम के तेल को मिलाकर कर इसका इस्तेमाल करने से मच्छर भग जाते हैं।

मच्छरों को भागने के लिए आप नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मच्छरों को भागने के कपूर को एक कमरे जलाकर भी दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दें। 20 मिनट बाद दरवाजा खोलने के बाद इसका असर आपको खुद नजर आ जाएगा।

बता दें तुलसी की झाड़ियां, पुदीना, गेंदा, नींबू, नीम और सिट्रोनेला घास लगाने से मच्छर पैदा नहीं होते, आप इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

घर में कूलर के पानी में नेप्थलीन बॉल्स डालने से मच्छर पैदा नहीं होते हैं। मच्छरों को भागने के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है।