Diet Tips: बीमारियों से बचने के लिए नाश्ते में बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: September 5, 2020 11:01 AM2020-09-05T11:01:42+5:302020-09-05T11:01:42+5:30

Next

सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता और वो भी हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह के नाश्ता का अपना अलग महत्व है। क्योंकि सुबह के खाना से शरीर को पूरे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है। अध्ययन भी इस बात को मानते हैं कि नाश्ता नहीं करने वाली लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। हम आपको सुबह के नाश्ते में क्या-क्या चीजें शामिल होनी चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

सुबह के समय कोई भी मीठी चीज अच्छी नहीं होती। सुबह के दौरान अधिक मीठा खाने से शुगर लेवल पर असर पड़ता है। दिन के खाने के बाद या रात के समय सही होता है लेकिन सुबह के समय कोई भी मीठी चीज खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

अनाज खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन सुबह के समय किसी भी तरह का अनाज खाना सही नहीं होता है। दरअसल अधिकतर अनाज में ग्लूटेन नाम का पदार्थ होता है जिसमें शुगर की मात्रा बहुत होती है। शुगर अमूमन सुबह के समय लेना अच्छा नहीं होता है।

अमूमन मीट जब कभी भी अधिक मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन सुबह के समय यह बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। मीट में नाइट्रेट होता है और वह अधिक खाने से त्वचा की कई समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

ब्रेड और जैम दोनों में ही फैट और शुगर की मात्रा बहुत होती है। इन दोनों का असर खून पर ठीक नहीं होता। ब्रेड के साथ अंडे खा लेना भी अच्छा रहता है लेकिन ब्रेड के साथ जैम स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।

फ्रूट जूस वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह के समय जूस पीना सही विचार नहीं है। दरअसल जूस में कई तरह के एसिड होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाकी मीठे फलों के जूस भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं।