सर्दियों में दूध में इस चीज को डालकर पीने से मोटापा, कब्ज सहित दूर हो जाएंगी ये 5 बीमारियां

By संदीप दाहिमा | Published: December 22, 2018 11:05 AM2018-12-22T11:05:46+5:302018-12-22T11:05:46+5:30

Next

अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं और दूध या चीनी वाली चाय पीने से परहेज करते हैं, तो आप गुड़ वाला दूध पी सकते हैं। कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर गुड़ वजन कम करने में सहायक है। इसलिए दूध और गुड़ का ज्यादा लाभ लेने के लिए आपको इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर आयरन की गोलियां लेने में समस्या होती हैं जो एनीमिया से बचाती हैं। इसलिए आप गोलियों की बजाय गुड़ और दूध का सेवन कर सकती हैं जो बिना साइड इफेक्ट्स के आपको एनीमिया से बचा सकते हैं। गुड़ एक ऐसा बेहतर उपाय है जो मासिक धर्म दर्द होता है। आयुर्वेद में भी पीरियड्स के दौरान पेट क्रैम्प से बचने के लिए दैनिक आधार पर दूध के साथ गुड़ का सेवन करने का सुझाव दिया है। इसका कूलिंग इफेक्ट पड़ता है जो आपके पेट को ठंडा कर देता है और सामान्य तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, खासकर गर्मियों में।

गुड़ एक ऐसा बेहतर उपाय है जो मासिक धर्म दर्द होता है। आयुर्वेद में भी पीरियड्स के दौरान पेट क्रैम्प से बचने के लिए दैनिक आधार पर दूध के साथ गुड़ का सेवन करने का सुझाव दिया है। इसका कूलिंग इफेक्ट पड़ता है जो आपके पेट को ठंडा कर देता है और सामान्य तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, खासकर गर्मियों में।

सर्दियों में अगर आप बार-बार सर्दी, खांसी जुकाम से पीड़ित होते हैं, तो इसका कारण आपका कमजोर इम्युनिटी सिस्टम हो सकता है। इसलिए अपने सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आपको दूध और गुड़ का सेवन करना चाहिए।

कैल्शियम से भरपूर दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा गुड़ से हड्डियों और मांसपेशियों को पोषण मिलता है। ऐसा माना जाता है कि दूध में गुड़ मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

गुड़ खाने से पाचन क्रिया तेज होती है। अपच, कब्ज, आंतों कीड़े आदि जैसी समस्याओं से पीड़ितों का इसका सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ के सेवन से आपका पाचन तंत्र और आंत्र आंदोलन कंट्रोल रहता है।