पीरियड्स में मांसपेशियों में होने वाले दर्द और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा, खायें ये 8 सस्ती चीजें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: June 1, 2020 06:16 AM2020-06-01T06:16:32+5:302020-06-01T06:16:32+5:30

Next

मासिक धर्म एक मासिक अवधि है जिसमें योनि के जरिये गर्भाशय के अंदरूनी हिस्से से रक्त और श्लेष्म ऊतक का निर्वहन होता है। बोलचाल की भाषा में इसे पीरियड्स भी कहते हैं। मासिक धर्म के दुष्प्रभावों में से एक है पीरियड ऐंठन या डिसमेनोरिया जो कि गर्भाशय की दीवारों की मांसपेशियों के संकुचन के कारण होती है। इसकी वजह यह है कि इस दौरान गर्भाशय के ऊतकों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है जिससे आपको पेट, पीठ, कमर और कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है। इससे निपटने के लिए आप नीचे बताए गए तरीके ट्राई कर सकती हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की कोशिकाओं को बेहतर कामकाज में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की मात्रा में कमी से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पर्याप्त पानी पीने से आपके सिस्टम को फ्लश करने और आपको हमेशा हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है।

बेहतर डाइट से ऐंठन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इस दौरान आपको फाइबर और कैल्शियम वाली चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए। आप ब्रोकोली, डेयरी उत्पाद और पत्तेदार हरी सब्जियां ले सकती हैं। इसके अलावा सैल्मन, अखरोट, एवोकैडो, आदि में ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं जो मासिक धर्म के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

विटामिन डी प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को कम करने में मदद कर सकता है जो मासिक धर्म की शुरुआत करता है। मासिक धर्म की ऐंठन कम करने के लिए आप आप विटामिन डी की खुराक लेते हैं।

एक्सरसाइज और योग करने से दर्द से राहत मिल सकती है। व्यायाम या योग शरीर को एंडोर्फिन मुक्त करता है जो दर्द को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें मॉर्फिन जैसे प्रभाव होते हैं।