Air Purifier का काम करते हैं ये 6 पौधे, आज ही ले आएं घर मिलेगी शुद्ध हवा

By संदीप दाहिमा | Published: November 11, 2019 07:15 AM2019-11-11T07:15:19+5:302019-11-11T07:15:19+5:30

Next

एक रिसर्च के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं, जिनसे आपक आप अपने घर की हवा को पूरी तरह साफ और शुद्ध कर सकते हैं। यह पौधे आपको आसानी से मिल सकते हैं और इन्हें घर में रखने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है और आपको शुद्ध हवा मिलती है।

इस पौधे को लिविंग रूम प्लांट भी कहते हैं। यह हवा से फॉर्मल डिहाइड, सीओ2, सीओ को सोख लेता है और आपको साफ हवा देता है।

इस पौधे को स्नेक प्लांट और बेडरूम प्लांट भी कहा जाता है। यह पौधा रात में भी सीओ2 को ऑक्सीजन में बदलता है।

ये पौधा हवा से केमिकल टॉक्सिंस साफ करके आपको ताजा हवा छोड़ता है। आमतौर पर यह प्लांट हर घर में होता है। लोग सोचते हैं कि मनी प्लांट लगाने से घर में पैसा आएगा।

यह आसानी से विकसित होने वाला, सन फ्रेंडली पौधा हवा से फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन को साफ करने में मदद करता है। इसे आप केवल 80 रुपए में खरीद सकते हैं।

सिंगोनियम के पौधे केवल सजावटी नहीं होते हैं, वे आपको हवा को शुद्ध करने की भी क्षमता रखते हैं। ये पौधे इनडोर वायु प्रदूषण के घटकों को कम कर सकते हैं। इसे आप केवल 40 रुपए में खरीद सकते हैं।

यह पेड़ दूसरे अन्य पेड़ों की तुलना में ज्यादा फॉर्मल्डिहाइड को साफ करता है। इसके अलावा यह बेंजीन और जायलान को भी हटाता है।