Garlic Benefits: लहसुन खाने के फायदे, कई बीमारियों में मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Published: February 26, 2023 07:03 AM2023-02-26T07:03:39+5:302023-02-26T07:04:22+5:30

Next

लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है।

लहसुन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने वाले एंटी इंफ्लेमटरी व एंटी फंगल गुणों की वजह से यह शरीर की अंदरूनी सफाई कर बीमारियों से बचाता है।

लहसुन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसीलिए इसके सेवन से शरीर को अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। ब्लड शुगर और कब्ज के शिकार लोगों को इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है।

लहसुन खांसी और जुकाम से बचाता है, इसके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। भुना लहसुन खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

शहद और लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों की वजह से जाने जाते हैं. आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करता है। इसमें एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण भी होते हैं।