Pics: गोनोरिया के ये लक्षण जो पुरुषों को जरुर पता होने चाहिए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 30, 2018 05:04 PM2018-06-30T17:04:33+5:302018-06-30T17:04:33+5:30

Next

कई बार आपके लिंग की नोक पर सफेद और पीले रंग का डिस्चार्ज नजर आ सकता है। ये डिस्चार्ज बहुत ज्यादा पतला और पानी की तरह हो सकता है।

संक्रमण के कारण आपके अंडकोष में तेज दर्द और जलन महसूस हो सकती है। इसके अलावा अंडकोष की बाहरी त्वचा में सूजन भी आ सकती है।

पेशाब के समय तेज जलन होती है, तो ये संकेत गोनोरिया का भी हो सकता है। आपको बता दें कि यूटीआई और किडनी की पथरी के कारण भी पेशाब के समय जलन हो सकती है।

किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ ओरल सेक्स करने से भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं। जिस वजह से आपके गले की ग्रंथियों में सूजन आ सकती है।

संक्रमण के कारण आपके गले में जलन महसूस हो सकती है। ये जलन एक या दो हफ्ते तक रह सकती है। इसलिए गले में जलन होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।