Pics: उबले चने नाश्ते में खान से मिलती भरपूर ताकत, ये 8 बीमारियां नहीं आएंगे पास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 19, 2018 07:25 AM2018-07-19T07:25:56+5:302018-07-19T07:25:56+5:30

Next

रातभर भिगे हुए चनों को सुबह उबालकर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।

आपको रोजाना सुबह नाश्ते में उबले चनों का सेवन करना चाहिए। शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए उबले चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, हल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।

दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें।

काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं में खून की समस्या आम है। चने और शहद दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको उबले चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।