Heath Tips: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें, शरीर रहेगा स्वस्थ और निरोग

By संदीप दाहिमा | Published: September 16, 2020 06:09 AM2020-09-16T06:09:30+5:302020-09-16T06:09:30+5:30

Next

प्याज का सेवन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है। प्याज में फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमें दिल की बीमारियों से बचाते हैं। प्याज के सेवन से नसों और धमनियों में सिकुड़न नहीं आती है।

लहसुन का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है और यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। लहसुन में सल्फर और एलीसिन दो ऐसे तत्व है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। यह दोनों तत्व की सूची में खून के आवागमन को तेज करते हैं। और नसों को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।

सेहत के लिए अदरक काफी लाभदायक होता है। यह ना सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है। बल्कि बहुत सारी शारीरिक समस्याओं से भी बचाव करता है। इसका नियमित सेवन शरीर को निरोगी बनाए रखने में मददगार होता है। अदरक बैक्टीरिया से बचाव करने के साथ ही ब्रेन फंक्शन को भी इंप्रूव करती है।

अनार का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि अनार हर तरह की रक्त विकार से बचाव करता है। क्योंकि इसमें पॉलीथिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अच्छी होती है। इसके अलावा अनार में नाइट्रेट भी होता है, जो रक्त संचार को नियमित रखने में अहम भूमिका निभाता है। अनार बेड कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में मददगार होता है। साथ ही यह शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देता है।

हल्दी का सेवन हमारे शरीर को कई बीमारियों से रक्षा करता है। इसमें पाए जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्व सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ा देता है और स्ट्रेस को कम करता है। इतना ही नहीं हल्दी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। जिससे हमारे शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाव होती है।