Health Tips: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीज, इन 7 बीमारियों से होगा बचाव By संदीप दाहिमा | Published: October 3, 2020 06:17 AM 2020-10-03T06:17:20+5:30 2020-10-03T06:17:20+5:30
Next Next हम बात कर रहे हैं दही की। दही को सूपर फूड भी कहा जाता है। दोपहर के भोजन यानी लंच में एक कटोरी दही का सेवन सबसे सही बताया गया है। रोजाना दही खाने से आपको डायबिटीज, बवासीर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं दोपहर के भोजन में दही खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।
लंच में एक कटोरा दही खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दही के सेवन से शरीर को उचित पोषक तत्व मिल जाते हैं और बार-बार भूख नहीं लगती। दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन भी शरीर के फैट को कम करने में सहायक हैं।
जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है।
दोपहर के खाने के साथ एक कटोरी दही को अपने आहार में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर का कई रोगों से बचाव होता है।
विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।
दही शरीर में से अतिरिक्त पोटैशियम को बाहर निकाल देता है, जिससे उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करते हैं, इसके अलावा दही हृदय रोगों के लिए भी लाभदायक है।
दही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए।
दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है। बवासीर के रोगियों को भी दोपहर के भोजन के साथ दही या छाछ में अजवायन डाल कर पीने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो अपने दोपहर के भोजन के साथ दही जरूर खायें।