Health Tips: बीमारियों से बचना है तो, आज ही खाना शुरू कर दें ये 6 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: September 6, 2022 06:45 AM2022-09-06T06:45:33+5:302022-09-06T06:45:33+5:30

Next

लहसुन का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है और यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। लहसुन में सल्फर और एलीसिन दो ऐसे तत्व है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। यह दोनों तत्व की सूची में खून के आवागमन को तेज करते हैं। और नसों को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।

दूध पीने से शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। जो हड्डियों और दातों को हमेशा मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। सोयाबीन भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सही से सेवन करने से शरीर कुछ ही दिनों में ताकतवर बन जाता है। सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर की कमजोरी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

खजूर खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं और दिमाग भी तेज होता है। सभी लोगों को रोजाना 5-6 खजूर खाने चाहिए।

मुनक्का भी वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है। आप या तो मुनक्के को रात में जमकर अच्छे से खाए या फिर इसे दूध में उबालकर उसमें शहद डालकर पिएं। इससे आपका वजन भी बढ़ेगा और आप हेल्दी भी रहेंगे। मुनक्के की जगह अगर आप किशमिश का भी इस्तेमाल करते हैं तो यह भी बहुत फायदा करेगा।

वजन बढ़ाने और बॉडी को बनाने के लिए रोटी में और दाल में घी मिलाकर खाया करें। इसके अलावा शक्कर में घी मिलाकर खाने से भी मोटापा बढ़ता है।

यह चीज टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसी कई पोषक तत्वों से भरपूर पीनट बटर आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।