हड्डियों को मजबूत करती है मूंगफली, प्रोटीन की कमी और खून की कमी को भी करेगी दूर

By संदीप दाहिमा | Published: November 16, 2019 07:20 AM2019-11-16T07:20:30+5:302019-11-16T07:20:30+5:30

Next

मूंगफली प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते है। इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसके अलावा मूंगफली में कई असंतृप्त फैटी एसिड, लेसिथिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और उम्र बढ़ने में देरी को कम कर सकता है

मूंगफली में संतृप्त वसा की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

गर्भवती महिलाओं को रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। यह उनके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि यह गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है और मां को भी विभिन्न समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।

मूंगफली में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।

अगर आपको अक्सर कब्ज़ जैसी समस्या रहती है, तो आपको रोजाना एक मुठ्ठी मूंगफली का सेवन करना चाहिए। मूंगफली पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

मूंगफली के अंदर आयरन मौजूद होता है इसीलिए यदि आप नियमित अंकुरित मूंगफली का सेवन करते हैं तो खून की कमी से दूर रहते हैं।

भीगी हुई या अंकुरित मूंगफली के अंदर कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा बढ़ जाती है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।