Health Tips: दादी मां के इन नुस्खों को आजमाकर चुटकियों में करें समस्याओं का समाधान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 14, 2018 10:49 AM2018-09-14T10:49:10+5:302018-09-14T10:49:10+5:30

Next

बच्चों की लम्बाई ना बढ़ने की वजह से माता-पिता परेशान रहते हैं, बच्चे की बढ़ाने के लिए प्याज़ और गुड़ का रोजाना सेवन करायें।

कमर दर्द में सरसों का तेल लाभदायक है। तीन-चार कलियाँ सरसों के तेल में गर्म कर लें, ठंडा होने पर इस तेल से रोजाना कमर की मालिश करें।

30 ग्राम काजू पीसकर उसे एक गिलास पानी में मिलाकर काजू का दूध बना ले। रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करें। इससे दुबलापन जल्द ही दूर हो जाएगा।

बढ़ते वजन से परेशान लोगों को कच्चा पपीता खाना चाहिए। पके हुए पपीते के मुकाबले इसमें ज्यादा सक्रिय एंजाइम होते हैं जो फैट को कम करने में सहायक हैं।

सर दर्द से तुरंत रहत पाने के लिए लौंग के पाउडर में नमक मिलाकर पेस्ट बनायें और दूध के साथ पियें। कुछ मिनटों में सर दर्द कम हो जाएगा।

मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए ठंडे पानी में थोडा सा नमक मिला कर पूरे शरीर पर इससे मालिश करें। इससे मांसपेशियों मजबूत होती हैं।

मसूड़ों की बीमारियों में भी नीम फायदेमंद होता है। यह मसूड़ों की सुजन को खत्म करता है। इसके अलावा मुह से आने वाली बास को भी मारता है। नीम के पत्तों का रस मसूड़ों पर रगड़ने से फायदा मिलता है।

तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबल लें और फिर इस पानी को पियें। ऐसा करने से शरीर के रोगप्रतिरोधक छमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी सकते हैं।

एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ दें और इसी पानी में खीरे के पतले पतले टुकड़े काटकर दाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों को घमोरीयों वाली जगह पर लगाएं, ऐसा करने से घमोरीयाँ ठीक होने लगेंगी।

अनार खाने से शरीर में शक्ति और विशेष प्रकार की उर्जा मिलती है। इसके पेड़ की पत्तियों व छाल का उपयोग भी औषधि के रूप में किया जाता है।

मुंह के छालों को दूर करने के लिए एक चम्मच खाने का सोडा लेकर थोडा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को दिन में दो तीन बार चालों पर लगा लें, छाले ठीक हो जाएंगे।

थाइराइड को नियंत्रित करने के लिए लौकी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है, सुबह खली पेट लौकी का रस पीने से थाइराइड खत्म करने में मदद मिलती है।