गले की खराश, बलगम, जकड़न को एक दिन में खत्म कर देंगी ये चीजें

By उस्मान | Published: December 15, 2018 08:01 AM2018-12-15T08:01:05+5:302018-12-15T08:01:05+5:30

Next

सर्दियों में तापमान में गिरावट होने और प्रदूषण से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, फ्लू आदि के गले और छाती में बलगम बनने लगता है। बलगम होने से न केवल सांस लेने में तकलीफ होती है बल्कि आपका मन भी खराब रहता है।

इसके लिए आपको दो कप पानी में 30 काली मिर्च पीसकर उबाल लेनी है। जब पानी एक चौथाई रह जाए तब इसे छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। सुबह शाम इसका सेवन करें। इस घरेलू नुस्खे से आपका खांसी और कफ इन दोनों से छुटकारा मिल सकता है।

लहसुन खाने से गले में जमा कफ बाहर निकल जाता है। इस देसी नुस्खे से टीवी के रोग में भी राहत मिलती है। छोटे बच्चे की छाती में जमा कफ निकालने के लिए गाय के घी को बच्चे की छाती पर रगड़े इस उपाय से जमा हुआ कफ बाहर निकल जाता है।

एक चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू का रस गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इस उपाय से गला साफ होगा क्योंकि नींबू बलगम को काटने का काम करता है। और शहद से गले को आराम मिलता है।

शहद और अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस घरेलू नुस्खे का उपयोग करने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसे थोड़ा गरम कर लें, और इसका सेवन करें।