Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में जरूर खाएं ये 5 चीजें, रोगों से लड़ने में मिलेगी मदद

By संदीप दाहिमा | Published: October 24, 2020 11:27 AM2020-10-24T11:27:45+5:302020-10-24T11:27:45+5:30

Next

घर में रह रहे लोग आसानी सोया उत्तपम बना सकते हैं। जो आपके हेल्दी डाइट में भी शामिल है। नास्ते में अगर आप सोया उत्तपम खाते हैं तो पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। यह एक हेल्दी और प्रोटिन से भरपूर ब्रेकफास्ट है। इसे आप सोया, सूजी और कुछ कटी हुई सब्जियों के साथ तैयार कर सकते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट है और स्वास्थ्य वर्धक भी है।

इस दौरान आप अपने नाश्ते में ओट्स शामिल करें। इससे आपके शरीर में प्रोटिन की कमी पूर्ती होगी, और खाना भी आसानी से पकेगा। दही, चना दाल, उड़द की दाल, गाजर और ओट्स मिलाकर इनको तैयार कर सकते हैं। यह प्रोटिन से भरपूर होते हैं साथ ही इसमे कैलोरी में भी कमी होती है, जो आपको केवल एनर्जी तो देते है लेकिन आपके वजन को बढ़ने से रोकते है। अपने नास्ते में ओट्स को शामिल करके अपने शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत बनाए।

सेब की खीर शायद ही आपने कभी खाया हो। हो सकता है आपने पहली बार सुना भी हो लेकिन सेब की खीर हेल्दी और पोषण से भरपूर रेसिपी है। जिसे सुबह के नाश्ते में बनाया जा सकता है। सेब की खीर को बनाने के कई तरीके है। इसमें कई तरह के हेल्दी चीजों को मिलाकर बना सकते हैं और पूरे दिन चार्ज रह सकते हैं।

दलिया को भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत कहा जाता है। सुबह उठकर नाश्ता बनाने के लिए आपके पास समय नहीं है तो आप दलिया बना सकते हैं। वैसे तो दलिया दो तरीके से बनाया जाता है।

बेसन का चिल्ला भी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये ना सिर्फ आपको दिन भर की एनर्जी देगा बल्कि आपको भरपूर प्रोटीन भी देगा। इसे बनाकर आप टिफिन में भी ले जा सकते हैं या बच्चों के लंज बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं। बस इसे बनाते हुए भी ध्यान रखें कि ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें।

अंडा सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अंडा प्रोटिन का सस्ता और अच्छा स्रोत है। इसे आप कई तरह से बना के खा सकते हैं। एग करी, ऑमलेट, या अंडे की भुर्जी बना सकते हैं। ज्यादातर लोग सुबग उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, आप चाहे तो उबले हुए अंडे के अलावा उसकी तरह तरह की डिस बना के खा सकते हैं।